लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, संवाददातामनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में गुरूवार को छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड के महत्व से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्काउट-गाइड के जिला संगठन आयुक्त सह दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल प्रभारी गौतम लेनिन ने भारत स्काउट एवं गाइड के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह संगठन वर्ष 1907 से सक्रिय है तथा विश्व के लगभग 217 देशों में संचालित हो रहा है। यह एक ऐसा मंच है जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना को विकसित करता है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में स्काउट-गाइड से जुड़े विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाती है। तीन वर्षों के प्रशिक्षण के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियो...