आगरा, फरवरी 20 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को यातायात प्रभारी ने कालेजों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को शहर के केए पीजी कॉलेज, कलावती आयुर्वेदिक पैरामेडिकल कॉलेज गोरहा पहुंचकर छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया। यातायात नियमों के पालन करने के लिए सभी को अवगत कराते हुए राहवीर योजना एवं कैशलैस ट्रीटमेंट योजना के बारे में बताया, जिससे घायल व्यक्ति को समय से उपचार मिल सके। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन सीज किया गया, जबकि 89 वाहनों के चालान किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.