बरेली, मार्च 19 -- इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज के निदेशक प्रो. महेश जी ठक्कर ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन के हर पहलू में समाहित है। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक सोच से ऊपर उठकर नई दृष्टि से विषयों को समझने की प्रेरणा दी। सम्मेलन के दूसरे दिन का न्यूरोसाइंस और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत व्याख्यान रहे। इस सत्र में जिंदल स्कूल ऑफ साइकोलॉजी एंड काउंसलिंग के प्रोफेसर एवं डीन मुख्य वक्ता प्रो. डेरिक एच. लिंडक्विस्ट व मानविकी एवं व्यवहार ज्ञान के डीन प्रो. पीपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...