जहानाबाद, फरवरी 17 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा प्राथमिक विद्यालय, हैवतपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन योजना तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति, नामांकन की स्थिति एवं शिक्षण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा पाठ्यक्रम का संचालन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मियों को स्वच्छता एवं पोषण मानकों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.