विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया
भदोही, अगस्त 11 -- भदोही, संवाददाता। शहर के सिविल लाइन रोड स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में सोमवार को मेरा युवा भारत, भदोही द्वारा 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के तहत गायन, नृत्य, भाषण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन, कविता/श्लोक लेखन, रील सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सालिनी मेहरा ने बताया कि स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अर्पिता मौर्य प्रथम, वैष्णवी चौरसिया दूसरे एवं इनाबा सिकंदर तीसरे नंबर पर रहीं। श्लोक/काव्य लेखन प्रतियोगिता में अर्चना पाण्डेय, आकांक्षा विश्वकर्मा एवं आर्या मिश्रा क्रमश पहले, दूसरे एवं तीसरे नंबर पर रहीं। यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प भाषण प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.