पिथौरागढ़, फरवरी 7 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीपातल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस विद्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम बताएं। साथ ही पुलिस ने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस ने बच्चों को यात्रा करते समय हमेशा सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...