नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी कॉलेज में 1500 से अधिक नवप्रवेशित इंजीनियरिंग एवं एमसीए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा रहे। साथ ही इसरो वैज्ञानिक एवं चंद्रयान-3 के परियोजना प्रबंधक अभिषेक सिंह, यूट्यूबर आकाश चौपड़ा विशिष्ट अतिथि रहे। मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आज का भारत अवसरों का भारत है। युवाओं के पास अपनी प्रतिभा और क्षमता को देश और दुनिया के सामने साबित करने के लिए पहले से कहीं अधिक अवसर हैं। विद्यार्थियों को केवल नौकरी पाने की सोच तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नए विचारों, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार देने वाला बनने का लक्ष्य भी रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- निवेश और एआई से युवाओं के लिए नए अवसर इसरो वैज्ञानिक अभिषेक स...