रांची, अप्रैल 13 -- रांची, संवाददाता। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर पांच दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत कार्यक्रम सोमवार को कस्तूरबा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, नामकुम और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में आयोजित हुआ। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेन-देन और सतर्कता पहलुओं पर जानकारी दी। विद्यालयों में जागरुकता दीर्घा का भी उद्घाटन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...