प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- कुंडा, संवाददाता। अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन कुंडा की टीम गुरुवार को भगवत प्रसाद इंटर कॉलेज और रॉयल हाईज पब्लिक स्कूल कुंडा पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम ने दोनों स्कूलों में बच्चों को अचानक आग लगने पर उसे बुझाने और आग से बचाव के तरीको की जानकारी दी। भगवत प्रसाद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता की अगुवाई में अग्निशमन अधिकारी सौरभ सक्सेना, लीडिंग फायरमैन लाल प्रताप सिंह की टीम ने छात्राओं को गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने पर उसे सावधानी से बुझाने का तरीका बताया। रॉयल हाईज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रंजीत जायसवाल की अगुवाई में फायर अधिकारियों ने स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्र के जरिए अचानक लगी आग पर कैसे काबू पाया जाए, उसकी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्कूलों में किया मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने की दी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.