गढ़वा, अप्रैल 17 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बत्तो खुर्द में जल पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलाकांत पाठक ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक ने बच्चों को पानी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजमर्रा की जिंदगी में पानी की बचत करने, अनावश्यक जल बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। उस दौरान बच्चों ने संकल्प लिया कि वह पानी का सदुपयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बच्चों को दिलाई गई जल बचाने का शपथ हर बूंद की कीमत समझेंगे और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी ज...