पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। समाधान आईएपीटी अन्वेषिका के तत्वावधान में राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को विज्ञान के संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में विज्ञान का एक महत्वपूर्ण भाग रहता है। मापन, घनत्व, आवेश परावर्तन अपवर्तन ताप को सरल प्रयोगों द्वारा दर्शाया गया। इनमें निहित सिद्धांतों को समझाया गया। चर्चा में विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में बहुविकल्पीय क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने संबंधित विषयों पर बहुत सटीक एवं अच्छे उत्तर दिए।प्रतिपुष्टि में विद्यार्थियों ने बताया कि हमें विज्ञान सीखने का अवसर मिला है और हमने विज्ञान का आनंद अनुभव किया है। प्रतियोगी परीक्षा में अब हम विज्ञान विषय के प्रति पहले से...