अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- रानीखेत। पीजी कालेज में कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की तरफ से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम कार्यशाला हुई। विशेषज्ञों ने योजना की विशेषता, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया बताई गई। विद्यार्थियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी किया गया। संचालन देवभूमि उद्यमिता योजना के संयोजक डॉ. राहुल चंद्रा ने किया। यहां प्रभारी प्राचार्य प्रो एनके तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...