हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सह-संयोजक डॉ. नवल किशोर लोहानी ने किया। मुख्य वक्ता प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर कविंद्र बिजवाल ने विद्यार्थियों को आंतरिक एवं बाह्य व्यक्तित्व विकास, एटीट्यूड, एप्टीट्यूड और प्रभावी संप्रेषण कौशल के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक रणनीतियों पर भी मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय बताया। कार्यशाला में लगभग 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- IIT की डिग्री, लाखों का पैकेज... पर दिल में था देश सेवा का सपना; मोनिका श्रीवास्तव कैसे बनीं UPSC टॉपर?
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.