हापुड़, मई 10 -- हापुड़। राजकीय हाईस्कूल हिम्मतपुर में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से खान एकेडमी पोर्टल के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण का संचालन जनपदीय नोडल एवं एसआरजी अमित कुमार शर्मा द्वारा किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को खान एकेडमी पोर्टल के विभिन्न फीचर्स, ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन, गृहकार्य आवंटन एव प्रगति मूल्यांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा कुमारी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की शिक्षिकाएं पायल चंद्रा एवं नीरज सिंह ने जनपदीय नोडल अमित कुमार शर्मा के प्रयासों की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- 20 मई तक शिक्षक, छात्र और विद्यालय प्रोफाइल ...