अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ में स्काउट्स एवं गाइड्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। प्रशिक्षण शिविर का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप सक्सेना के कुशल निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षक विवेक तौमर एवं सागर शर्मा ने विद्यार्थियों को स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन के उद्देश्य, नियम-कानून, संकेत प्रणाली, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, कैंप क्राफ्ट, टोली भावना तथा नागरिक कर्तव्यों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि स्काउट्स-गाइड्स का प्रशिक्षण जीवन को व्यवहारिक रूप से ...