बिजनौर, मार्च 19 -- चांदपुर। स्थानीय गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र एवं छात्रा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उदिता राजपूत के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता एकेडमिक डायरेक्टर प्रो. अनिल कुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को जल संरक्षण की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली जल की कमी के प्रति जागरूक किया। कहा कि भविष्य के संकटों में जल सबसे महत्वपूर्ण संसाधन होगा। विशिष्ट वक्ता प्रो. दिनेश सिंह ने विभिन्न व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को जल बचाने के प्रति प्रेरित किया। सभी स्वयंसेवकों ने जल की एक-एक बूंद बचाने और समाज में जल संरक्षण का संदेश फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. ...