कन्नौज, सितम्बर 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विमला देवी इंटर कॉलेज में प्रौटिस्ट यूनिवर्सल के तत्वावधान में शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों पर आयोजित विशेष कक्षा में विद्यार्थियों को जीवन के सही उद्देश्य और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। प्रौटिस्ट यूनिवर्सल के चीफ सेक्रेेटरी आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने का साधन नहीं है। इसका वास्तविक उद्देश्य शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास के साथ विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है। उन्होंने सत्यनिष्ठा, अनुशासन, सहयोग, सेवा-भाव और सकारात्मक सोच को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रौटिस्ट यूनिवर्सल के अभिनव कुमार ने साधना करने का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि इस कक्षा का मु...