गंगापार, सितम्बर 29 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के सहयोग से सेंट थॉमस स्कूल हंडिया में लैंगिक अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। संरक्षण पास्को अधिनियम, 2012 के प्रावधानों पर एक विशेष जागरूकता और संवेदीकरण अभियान आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय हंडिया के न्यायाधिकारी अमित मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि जागरूकता की कमी, सामाजिक डर के कारण बच्चों का मौन रहना और इंटरनेट का असुरक्षित उपयोग ऐसे अपराधों के पनपने के मुख्य कारण हैं। इनसे बचाव के लिए बच्चों को ''गुड टच'' और ''बैड टच'' के अंतर को समझाना, किसी भी असहज स्थिति में बिना डरे तुरंत ''ना'' कहना और माता-पिता व बच्चों के बीच खुले संवाद को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- पाक्सो एक्ट के प...