गोंडा, जून 19 -- गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केन्द्र, गोपालग्राम के प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, करनैलगंज में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दीनदयाल शोध संस्थान, कृषि विज्ञान केन्द्र की कार्यप्रणाली और नानाजी देशमुख के विचारों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. भानु प्रताप, डॉ. तारकेश्वर, राहुल शुक्ला उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...