बलिया, मार्च 18 -- बैरिया। नीलम देवी पीजी कॉलेज धतुरी टोला में बुधवार को स्काउट गाइड व योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। पहले दिन बीएड के छात्र-छात्राओं को योग सिखाया गया तथा स्काउट गाइड से संबंधित टिप्स दिया गया। शुभारंभ उप जिलाधिकारी बैरिया संजय कुशवाहा ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक संजय सिंह, प्राचार्य डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सुदिष्ट मिश्र, हरि कंचन सिंह, श्रीभगवान सिंह, सोनू सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी थे। योग प्रशिक्षक रविंद्र प्रसाद, कन्हैया प्रसाद व सोनम ने छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...