सिमडेगा, मार्च 14 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मॉडल समिति 10 2 विद्यालय जमताई में आयुष विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर शिक्षिका संध्या देवी और शिक्षक दिनेश देहरी ने छात्रों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है और पढ़ाई में एकाग्रता भी बढ़ती है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...