विकासनगर, फरवरी 23 -- माया देवी यूनिवर्सिटी में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट एंड ट्रेडिशनल नॉलेज विषय पर सोमवार को व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य इनोवेशन से जुड़े प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकार की मूलभूत अवधारणाओं, कानूनी प्रावधानों और पारंपरिक ज्ञान की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. आशीष सेमवाल ने कहा कि वर्तमान ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में नवाचार और बौद्धिक संपदा का संरक्षण अत्यंत अध्ययन है। उन्होंने विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और स्टार्टअप को अपनाने तथा अपने बौद्धिक कार्यों को विधिसम्मत संरक्षण दिलाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...