मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर कॉलेज में शुक्रवार को स्नातक पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। इसके रिसोर्स पर्सन शांतनु कुमार और किरन कुमार थे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. रजनी रंजन ने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप से जुड़ी बारीकियों को समझाया।प्रो. रजनी रंजन ने बताया कि यह प्रोग्राम सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। बगैर इस कार्यक्रम में भाग किए छात्र अगले सेमेस्टर में नहीं जा सकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत यह पहला बैच है जो अब इंटर्नशिप करने जा रहा है। यह भी पढ़ें- इंदु तपेश्वर महिला कॉलेज में क्रेडिट इंटर्नशिप पर कार्यशाला इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभव और कौशल आधारित...