अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से 'वेब टेक्नोलॉजी विथ सीएमएस' विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को आधुनिक वेब तकनीक और कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम(सीएमएस) के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। मंगलवार को कार्यशाला में बीसीए के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों ने वेब डिजाइनिंग की मूल अवधारणा, डोमेन-होस्टिंग की जानकारी और सीएमएस के माध्यम से कम कोडिंग में प्रभावी वेबसाइट तैयार करने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में वेब टेक्नोलॉजी और सीएमएस का ज्ञान विद्यार्थियों के ...