विकासनगर, जुलाई 7 -- हरीश बेंजवाल राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रेमनगर और श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों ही विद्यालयों में विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, नैतिक मूल्यों तथा उत्कृष्ट चरित्र को अपनाकर आदर्श नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अभियान का उद्देश्य मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. अतुल कृष्ण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसके चरित्रवान न...