गढ़वा, अप्रैल 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एनपीएस गुरुकुलम स्कूल सिरहे में शुक्रवार को फायर सेफ्टी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्रों ने अग्नि सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में उत्सुकता के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में अग्नि समन्वय अधिकारी मंटू सिंह और सहायक अलेख कुमार गौतम ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आग से बचाव करने के लिए जागरूक किया। उसके साथ ही प्राथमिक सुरक्षा उपाय और आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने सहित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया गया। उसके अलावा छात्रों को व्यावहारिक रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने छात्रों को आग लगने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए भी जागरूक किया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर स्कूलों में मॉक ड्रिल, छात्राओं को दिया प्रशिक्षण विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.