अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में बुधवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार और अग्नि सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान छात्रों को सिखाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और समझदारी से काम लेना चाहिए। अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) और त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सही समय पर उठाए गए कदम बड़ी दुर्घटनाओं को टाल सकते हैं। यह भी पढ़ें- 'रसोई में भगोने में पानी रखें, रात में सिलेंडर का वाल्व बंद कर दें' विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ा...