मुरादाबाद, जुलाई 22 -- समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर विद्यार्थियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई की मांग की। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने तथा प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही 20 जुलाई की घटनाओं की न्यायिक जांच कराए जाने और यदि किसी स्तर पर छात्रों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ हो तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की गई।रामपुर यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय विवाद में शशि थरूर कूदे, कहा- यूपी सरकार कब्जे में लेकर चलाए, तोड़ना अनुचित ...