गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों के बुनियादी सीखने के स्तर को परखने के लिए फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) का सर्वे गुरुवार से शुरू हो गया। यह सर्वे आठ मई तक चलेगा। इसमें जिले के 22 स्कूलों को शामिल किया है। इसमें निजी से लेकर सरकारी स्कूल शामिल हैं। करीब चार साल बाद हो रहे इस सर्वे के तहत चौथी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों का मूल्यांकन तीसरी कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर किया जा रहा है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 22 फील्ड इन्वेस्टिगेटर्स तैनात किए हैं। इसमें बीआरसी-एबीआरसी को जिम्मेदारी दी गई है। जो स्कूलों में जाकर टैबलेट के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर रहे हैं। मूल्यांकन के दौरान हिंदी में शब्द पहचान, पढ़ने की गति और वाक्य निर्माण की क्षमता को परखा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.