चाईबासा, जुलाई 8 -- चाईबासा, संवाददाता। मंगलवार को चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की के अंतर्गत जिले के सभी नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास आवश्यक : डीसीकार्यशाला का महत्व जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 360 नवनियुक्त सहायक आचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि एक शिक्षक केवल ज्ञान का संचार करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज, राज्य और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे...