बिजनौर, मई 5 -- बिजनौर। दिल्ली पब्लिक स्कूल बिजनौर में सोमवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्या पायल कपूर एवं मुख्य अतिथि स्वालिहा मापारी ने किया। स्वालिहा मापारी ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, आत्म-अभिव्यक्ति, सक्रिय श्रवण, शिष्टाचार, और व्यवहार कुशलता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने संवाद कौशल को सशक्त बनाने के व्यावहारिक उपायों और अभ्यासों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्या पायल कपूर ने कहा कि सशक्त संवाद कुशलता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वासी, संवेदनशील और जागरूक नागरिक बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.