विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत माध्यम हैं खेल: प्राचार्य
रांची, अगस्त 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज के खेल व एनएसएस विभाग की ओर से ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित की गई। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित कार्यक्रम में करीब 60 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन सहभागिता की। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित परिचर्चा में राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व, हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व व कृतित्व तथा विद्यार्थी जीवन में खेलों की उपयोगिता पर चर्चा हुई। अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक जय प्रकाश रजक ने मेजर ध्यानचंद की खेल यात्रा और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास की मिसाल है। उन्होंने अपने असाधारण खेल कौशल से भारतीय हॉकी को विश्व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.