रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रही। मेडिकल जांच टीम ने देवेंद्र के स्वास्थ्य की जांच की। मेडिकल टीम के अनुसार, शुगर के स्तर में भारी गिरावट सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य जटिलताएं सामने आई हैं। इसके कारण उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराने की सलाह दी गई। लेकिन आंदोलनरत विद्यार्थियों का साथ नहीं छोड़ने का संकल्प लेते हुए देवेंद्र ने अस्पताल जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया। देवेंद्र ने कहा कि सरकार अब आंदोलनरत विद्यार्थियों के सब्र की परीक्षा लेना बंद करे। छात्र-छात्राओं के सब्र की परीक्षा लेकर सरकार अराजकता को निमंत्रण न दे। उन्होंने कहा कि छात्र अब तक पूरी तरह शांतिपूर्ण, ल...