दुमका, अप्रैल 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय पुस्तकालय, दुमका में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणात्मक मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, यूपीएससी में ऑल इंडिया में 41 रैंक लाने वाली दुमका की सुदीपा दत्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि कहा कि यह दुमका के लिए काफी गर्व की बात है कि इसी पुस्तकालय से पढ़ कर सुदीप्ता दत्ता ने सिविल सर्विसेज में सफलता प्राप्त की है और अब वे एक आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे भी अपनी मेहनत और समर्पण से अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...