जहानाबाद, जून 19 -- करपी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के इंटर स्तरीय विद्यालयों में अध्ययनरत ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा के कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र करपी में पुस्तकालयों के लिए पाठ्यक्रम आधारित पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री सुलभ हो सकेगी तथा उनकी शैक्षणिक तैयारी को मजबूती मिलेगी।

पुस्तकों का वितरण बीआरसी कर्मी अरुण कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 21 इंटर स्तरीय उच्च विद्यालयों के लिए पुस्तकालय की पुस्तकें प्राप्त हुई हैं। इनमें कला एवं विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं, जो विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहायक सिद्ध होंगी। उ...