रांची, अप्रैल 4 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में शनिवार को केजी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे आयोजित किया गया। पारंपरिक गाउन और टोपी पहने बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रेडिओलॉजिस्ट डॉ. दिव्या श्रीनिवासन, स्कूल के डायरेक्टर दीपक बंका, अनुज रंजन, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ रंजना स्वरूप, प्राचार्या जसमीत कौर, दीपा बंका, आकांक्षा सिन्हा आदि ने बच्चों को सम्मानित कर अनुशासन व नैतिक मूल्यों की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...