अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री स्कूल एलमपुर में हुआ। डाइट प्राचार्य आराध्य उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और तार्किक सोच को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस शुभांशु कटियार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक सोच और जिज्ञासा विकसित होती है, जो जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडल स्कूलों के शैक्षिक वातावरण में सकारात्मक और मौलिक परिवर्तन लाते हैं। नोडल एसआरजी संजीव शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर से प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच छात्र क्विज और मॉडल निर्माण के लिए चयनित किए गए। जिला स...