विद्यार्थियों के पास समुद्री संरक्षण सीखने का अवसर
रांची, जुलाई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने अपने संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों को समुद्री संरक्षण, पर्यावरण और समुद्री पारिस्थितिकी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश भेजकर कहा है कि डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया की ओर से आयोजित वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज में छात्रों की भागीदारी के लिए उन्हें प्रेरित किया जाए। स्कूल विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता की जानकारी दें और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को समुद्र की अनदेखी दुनिया से परिचित कराना, समुद्री जैव विविधता के महत्व को समझाना और समुद्री संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है। सीबीएसई के अनुसार, इस प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7, 8 और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.