विद्यार्थियों के दीक्षारंभ में अशोक कटारिया ने साझा किए छात्र जीवन के अनुभव
बिजनौर, जुलाई 30 -- आरएसएम कॉलेज में विज्ञान संकाय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. रश्मि शर्मा रावल ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की परंपराओं, अनुशासन, ड्रेस कोड और नियमित अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि उनकी उच्च शिक्षा की शुरुआत भी आरएसएम कॉलेज से हुई। इसी संस्थान ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. एसएल पाल, प्रो. ओपी मौर्य, डॉ. भारती चौहान, डॉ. अर्चना गहलौत, डॉ. रविन्द्र भारद्वाज, डॉ. अमित गिरी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. विनय दुआ ने किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.