रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से औद्योगिक स्वचालन विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने औद्योगिक स्वचालन की मूलभूत जानकारी, पीएलसी प्रोग्रामिंग, कंट्रोल पैनल वायरिंग और एचएमआई व एससीएडीए के एकीकरण से संबंधित विषयों के विभिन्न पहलुओं को जाना। विभिन्न सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को और सुदृढ़ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आईपीसीएस ग्लोबल, रांची के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। कार्यशाला में पीएलसी, एससीएडीए, एचएमआई, कंट्रोल पैनल वायरिंग और इंडस्ट्री 4.0, जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.