विद्यार्थियों की समस्या को लेकर फूटा अभाविप का आक्रोश
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का आक्रोश बुधवार को भड़क गया। वे लोग लोग मुख्य रूप से पीबीएस कॉलेज बांका सहित टीएनबी कॉलेज, एसएसवी कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का मामला लेकर पहुंचे थे। मामले में विद्यार्थियों से कहा गया है कि सेमेस्टर-5 तक उन लोगों ने गलत विषय में परीक्षा दी है, इस कारण उनकी परीक्षा वैध नहीं होगी। उन्हें नए सिरे से परीक्षा देनी होगी। इसमें सत्र : 2023-27 एवं 2024-28 एवं 2025-29 के विद्यार्थी शामिल हैं। काफी संख्या में अभाविप के छात्र नेता नारेबाजी करते हुए पहले परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा के कार्यालय पहुंचे। वहां अपनी मांगों को रखते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.