वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित मधुबन सोमवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता से महक उठा। छात्र कल्याण प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित 'बहार-ए-वसंत' में विभिन्न संकायों और संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने भी उत्सव में लगे स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने स्टॉलों पर प्रदर्शित वस्तुओं और कलाकृतियों की सराहना की। उत्सव में तीन श्रेणियों क्रिएटिव ज़ोन, इंटरएक्टिव ज़ोन और फूड ज़ोन में कुल 34 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। क्रिएटिव ज़ोन में इस्तेमाल बोतलों से बने उत्पाद, 3-डी कीचेन, हस्तनिर्मित क्राफ्ट और क्रोशे से बने गुलदस्ते और कीचेन प्रदर्शित किए गए। कुछ स्टॉलों पर फेस पेंटिंग, रंगीन धागों से हेयर ब्रेडिंग और नेल आर्ट जैसी सेवाएं भी उपलब्ध थीं। बाल-कल्याण एनजीओ 'उड़ान' की ओर से लग...