कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर। शकुंतला शक्ति पीठ विकासनगर में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पांचवें दिन विद्यार्थियों के लिए मेधा महायज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के छात्रों ने मां सरस्वती की कृपा प्राप्ति एवं उत्तम स्मरण शक्ति के लिए यज्ञ में हिस्सा ले कर आहुतियां प्रदान की। संस्थापक आचार्य डॉ. अमरेश मिश्र और डॉ. सुनीता मिश्रा ने उन्हें हनुमान चालीसा और कलम भेंट कर मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया। कहा कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पुण्यतिथि आदि तिथियों पर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक महेश त्रिवेदी ने यज्ञ में हिस्सा ले कर आहुतियां दीं। कर्नल आशीष मिश्रा ने उनका सम्मान किया। 50 बालकों के यज्ञोपवीत संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार आदि कराए गए। श्रीमद्भावगत कथा में सदानंद महार...