लोहरदगा, अप्रैल 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में बुधवार को तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें शिक्षण एवं संगठनात्मक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण विमर्श किए गए। समापन सत्र में समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय,सचिव अजय प्रसाद प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास, सुरेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे।कार्यशाला के 14 सत्रों में सत्र 2026-27 की शैक्षणिक गतिविधियों, नवीन शिक्षण पद्धतियों, समय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सभी आचार्यो ने अपने अनुभव को साझा किए और विद्यालयों के उन्नयन हेतु ठोस सुझाव प्रस्तुत किए।अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मनोस्थिति को समझते हुए,उन्हें पठन-पाठन तथा नैतिक संस्कृति के महत्व से अवग...