श्रावस्ती, जुलाई 13 -- श्रावस्ती,संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में प्रवेश सहायता हेल्प डेस्क संचालित करेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रज्ज्वल मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले अनेक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन, विषय चयन और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिषद का प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी जानकारी के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Shravasti News: विद्यार्थियों की मदद को कॉलेजों में एबीवीपी लगा...