वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। बीएचयू के नगर छात्र निकाय की तरफ से सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगी गतिविधियों 'उन्मेष-2026' का आरंभ किया गया। बुधवार को मुख्य संरक्षक डॉ. ललित मोहन अग्रवाल ने छात्रावास निकाय के संरक्षकों के साथ इसका उद्घाटन किया। आयोजन में 25 मार्च तक विभिन्न छात्रावासों और विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत निबंध लेखन प्रतियोगिता से हुई। उन्मेष में 25 मार्च तक काव्य पाठ, वाद-विवाद, भाषण, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, मेहंदी, रंगोली, कोलाज, गायन (शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय एवं सुगम संगीत) और वादन (सितार, बांसुरी, वायलिन एवं तबला) जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। मुख्य संरक्षक ने बताया कि आयोजन का उ‌द्देश्य विद्यार्थियों क...