सीवान, फरवरी 27 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करसर में आयोजित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार से हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आठ विद्यालयों के 6-6 सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल संचालक सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करसर के एचएम विमल कुमार, संकुल समन्वयक संजीव कुमार पांडेय, मास्टर ट्रेनर श्रीकृष्ण सिंह और अनुपमा प्रियदर्शनी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संचालक विमल कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य पर समिति सदस्यों के साथ विस्तार से प्रकाश डाला। समन्वयक संजीव कुमार पांडेय ने विद्यालय के सुचारू संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार एवं सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 6 से 14 वर्ष आयु व...