बिजनौर, फरवरी 27 -- सर सययद मैमोरीयल जूनियर हाई स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं खसरा-रूबेला टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थीय दिमाग के चिकित्सकों द्वारा खसरा, रूबैला वैकसीन और स्वास्थ्य परीक्षण डबलू एच विपीन कुमार, एएनएम कुसुम शर्मा आशा सुनता देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 70 से अधिक बच्चों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर खालिद नोमानी, इस्तिखार अहमद, तरन्नुम, नाजिया, असना, गुलनाज सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान...