मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के एमकॉम व बीकॉम के विद्यार्थियो का एजूकेशनल एंटरटेनमेंट टूर मसूरी रवाना हो गया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने विभागाध्यक्ष डा. रवि अग्रवाल प्रवक्ता अमन वर्मा, रोहित कुमार, तनु राज, प्रियंका जैन, साक्षी, आशीष पाल एवं विद्यार्थियो को शुभकामनाओं सहित टूर के लिए रवाना किया। टूर में विद्यार्थीयों को अटल उद्यान एवं मसूरी के रमणिक पर्यटन स्थलो पर ले जाया गया। इस एजूकेशनल एंटरटेनमेंट टूर की शुरूआत में सर्वप्रथम विद्यार्थियो को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री भारतीय प्रशासनिक सेवा अकादमी के बारे में बताया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियो को गनहिल ले जाया गया, जहां उन्होने पहाडो की रानी के आकर्षक नजारो का लुफ्त उठाया। एम कॉम व बी०कॉम के विद्यार्थियो ने इस एक दिवसीय मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक दौरे को अत...