मुजफ्फर नगर, नवम्बर 14 -- माउंट लिट्रा जी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसमें विद्यार्थियों को डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ला जैसे आधुनिक एवं करियर उन्मुख विषयों से परिचित कराया गया। विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी मान एवं हिमांशु कुमार ने इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में कक्षा 11 व 12 के निम्नलिखित विद्यार्थियों ने विशेष उपलब्धि हासिल की। इसमें अधिराज सिंह, दृति सांगवान, करण शर्मा, ग्रेसी सिंह, स्निग्धा सिंह, दिव्या आहूजा, मान्या चौधरी, मानस चौधरी, नक्ष ग्रोवर, ऋधिमा मदान और अवनि गुप्ता पुरस्कृत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...